राजस्थान यूनिवर्सिटी ने स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी अब अपने पसंदीदा कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया व सीटें
राजस्थान यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित कॉलेजों में लगभग 6000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। प्रमुख कॉलेजों में शामिल हैं:
-
महारानी कॉलेज – 2530 सीटें
-
महाराजा कॉलेज – 1020 सीटें
-
कॉमर्स कॉलेज – 1500 सीटें
-
राजस्थान कॉलेज – 960 सीटें
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2025 है। मेरिट सूची 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रथम मेरिट सूची 18 जून 2025 को जारी होगी। नया सत्र 1 जुलाई 2025 से शुरू होगा।
आवश्यक दस्तावेज़:
प्रवेश के समय सत्यापन के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ अनिवार्य हैं:
-
आधार कार्ड
-
10वीं व 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
-
मूल निवास प्रमाण पत्र
-
ट्रांसफर सर्टिफिकेट (T.C.)
-
चरित्र प्रमाण पत्र
-
गैप सर्टिफिकेट (यदि हो)
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र
-
आय प्रमाण पत्र
-
माइग्रेशन सर्टिफिकेट
-
वेटेज सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
-
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
एंटी रैगिंग हलफनामा
-
ग्रुप बीमा फॉर्म
ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
-
राजस्थान यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
"New Admission" सेक्शन में जाएं।
-
निर्देश पढ़ें और कोर्स का चयन करें।
-
सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
-
आवेदन पत्र जमा करें और उसकी एक प्रति डाउनलोड कर प्रिंट निकालें।
महत्वपूर्ण तारीखें:
| चरण | तारीख |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 28 मई 2025 |
| अंतिम तिथि | 8 जून 2025 |
| प्रथम मेरिट लिस्ट | 18 जून 2025 |
| सत्र प्रारंभ | 1 जुलाई 2025 |
सीधे फॉर्म भरने के लिए क्लिक करें: यहां आवेदन करें

0 comments:
Post a Comment