![]() |
| important persons in india |
ज्योतीराव गोविंदराव फुले
ज्योतिराव गोविंदराव फुले - इनका जन्म 11 अप्रेल 1827 मे खानवाड़ी,पुणे (अब महाराष्ट्र ) मे हुआ | आप समाज सुधारक ,समाज प्रबोधक,विचारक,समाज सेवी,लेखक,क्रांतिकारी थे | आपको ज्योतिबा फूले,महात्मा फूले के नाम से भी जाना जाता था | महात्मा फूले जाती से माली थे | 1873 मे आपने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया | महिलाओ व दलितो के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये,समाज मे सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के प्रबल समर्थक रहे |
भारतीय समाज मे प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के खिलाफ थे,आपका मूल उदेश्य स्त्रियो को शिक्षा का अधिकार दिलाना,बाल विवाह का विरोध करना,विधवा विवाह का समर्थन करना था |
समाज मे पनप रही कुप्रथा,अंधश्र्दा के जाल से समाज को मुक्त करना था |
आपने कन्याओ के लिए पहली पाठशाला पुणे में बनवाई,आपने अपनी धर्मपत्नी सावित्री बाई फूले जी को शिक्षा प्रदान की | महात्मा फूले और उनके संगठन के संघर्ष के कारण एग्रिकल्चर एक्ट पास किया गया |
आपकी धर्मपत्नी सावित्री बाई फूले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका हुई |
28 नवम्बर 1890 को ज्योतिबा फूले जी की मृत्यु हुई |
महात्मा फूले जी ने अपने जीवन काल मे अनेक पुस्तके लिखी -
1. छ्त्रपति शिवाजी
2. गुलाम गिरी
3. किसान का कोड़ा
4. अछूतो की केफ़ियत
5. तृतीय रत्न

0 comments:
Post a Comment